रानीकीसराय आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। शासन द्वारा पात्रों को आवास की चल रही प्रक्रिया में गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारी ने दो गावों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहा कि पात्रता के क्रम मंे कोई भेदभाव नहीं है।
ग्राम विकास अधिकारी खुशबू सिंह ने सेठवल और चकसेठवल दोनो गावों मंे आवास पात्रांे की जांच हेतु भौतिक जांच की। इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि मानक के अनुसार जो पात्र हैं हर हाल में आवास की सुबिधा मिलेगी। आवास के नाम पर कोई शुल्क नहीं है ऐसे में शुल्क वसूली कर आवास दिलाने की लालच देने वालों से बचें। सेक्रेटरी ने कहा कि शासन की मंशा है जिनके पास छत नही है उन्हें छत मिले। दोनो गावों से एक सूची भेजी गयी थी जिस पर पात्रों का कार्य भी शुरू हो गया शीघ्र दूसरी सूची भेजी जायेगी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा