अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत स्थित निरीक्षण भवन में गुरुवार को गांव चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार राय रहे। गांव चलो अभियान कार्यक्रम पूरे भारत में 4 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों की राय लेंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे।
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने गांव चलो अभियान, शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह और एनजीओ संपर्क अभियान शुरू किया है। मुख्य अतिथि मनोज कुमार राय ने कहा कि गांव चलो अभियान मील का पत्थर बनने वाला है। इस अभियान के तहत हमें विपक्ष के बड़े नेताओं के बूथ पर भी जाकर भाजपा की नीति को बढ़ाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ के आम जनमानस को यह बताने की आवश्यकता है कि आजादी के बाद सनातन का रक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है, जो कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, सबका प्रयास के माध्यम से विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे, मंडल संयोजक राम रतन पांडे, सहसंयोजक धीरज मिश्रा, रामू सिंह, चंद्रजीत तिवारी, आनंद तिवारी, धर्मेंद्र निषाद, संतराम निषाद, रामचंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन मंडल महामंत्री सुभाष निषाद ने किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद