विकास यादव ने कुश्ती प्रतियोगिता में लहराया परचम

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता गुजरात अहमदाबाद में आजमगढ़ के मूल निवासी विकास यादव ने 74 किग्रा भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विकास यादव की इस उपलब्धि से जनपद के समस्त कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विकास यादव रानीकीसराय थाने के चकवारा गांव के मूल निवासी हैं। इन्होंने प्रारंभिक प्रशिक्षण गनेश यादव तथा स्व.शारदा यादव के नेतृत्व में गांव पर ही प्रारंभ किया था। 2015 में स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में प्रशिक्षण लेते हुए फौज में भर्ती हुए। फौज में भी कुश्ती का प्रशिक्षण लेते रहे। विकास यादव वर्तमान समय में 2023 से फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करते हुए पुणे सेंटर में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं। भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक अमरजीत यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को इसी तरह अवसर मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों से असीम संभावनाएं हैं। बधाई देने वालों में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, रामदयाल यादव, विजय शंकर यादव, अरविंद यादव, संतोष, रामफेर यादव, जवाहिर यादव, अवधेश यादव, रामफल, बुझारत यादव आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *