फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंगलवार को विकसित राष्ट्र संकल्प यात्रा फूलपुर ब्लाक के कतरा कोटिया गांव में पहुंची। इस दौरान पंचायत भवन पर ग्रामीणों को चौपाल के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही चयनित पात्रों को आवास प्रमाण पत्र व किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
ग्राम पंचायत कतरा कोटिया में ग्राम विकास अधिकारी अभिमन्यु यादव व ग्राम प्रधान ऊषा प्रजापति तथा ब्लाक कृषि अधिकारी चन्द्रेश यादव भाजपा मंडल दीदारगंज कोषाध्यक्ष दिनेश जायसवाल अखिलेश की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनेश जायसवाल ने ग्रामीणों को विकसित राष्ट्र की शपथ दिलाई। तत्पश्चात स्वच्छ भारत मिशन ब्लाक खण्ड प्रेरक अनूप मौर्य द्वारा स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया। ग्राम विकास अधिकारी ने प्रधान मंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय सहित प्रधान मंत्री सम्मान निधि के प्रति जानकारी दी। वहीं 5 प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को स्वीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी क्रम में मुहचुरा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी अभिमन्यु यादव प्रधान फूलमती की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिलेश राय, डा.कृपाशंकर यादव, बाल मुकुंद, सुभाष गुप्ता, गोविन्द यादव, अरविंद प्रजापति, पंचायत सहायक अंकुश यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय