आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अति पिछड़ी जातियों के आरक्षण हेतु उपजातियां कश्यप, माझी, मल्लाह, निषाद, केवट, बिन्द, साहनी, गौड़ गोडिया, मूजावीर, तुरैहा, तुरहा, धीमर, बाथम, कुरिया, कहार, प्रजापति, राजभर चौहान, आदि जातियों के आरक्षण को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संतोष साहनी ने शहर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की।
उन्होंने आगामी 4 अक्टूबर को विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सन् ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी के आरक्षण संकल्प यात्रा को सफल बनाने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सचिव राजेन्द्र प्रसाद निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप निषाद उर्फ भोला, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश निषाद, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित निषाद, विधान सभा अध्यक्ष रणविजय कश्यप (फौजी), जिला महासचिव प्रदीप कुमार निषाद एडवोकेट, प्रधान जिलाजीत निषाद, पूरन निषाद, रामअवध निषाद, संजय निषाद एडवोकेट, मुखराम निषाद सभासद, संजय एडवोकेट, महेन्द्र निषाद, दुर्गा निषाद जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुनील निषाद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार