बिना भेदभाव के मिल रहा योजनाओं का लाभ: विजय बहादुर

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा के दर्जनों गांव की सड़कों का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक द्वारा शुक्रवार को किया गया। जिसमें देवरिया, नवली, नरायनपुर, ससना विश्वनाथपुर, गोबर्धनपुर, अवसानपुर और भैसहां सहित दर्जनों गांवों का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से लोगों के लिए समर्पित है। आज देश और प्रदेश की सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को बराबर मिल रहा है। देश के लोगों की जो मूलभूत आवश्यकता है सड़क, बिजली, अनाज, मकान गरीबांे को बिना किसी भेदभाव के सरकार द्वारा मिल रहा है। आने वाले समय में देश की जनता के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर भाजपा नेता सतेन्द्र राय, जयराम उपाध्याय, प्रधान हरीश पाठक, प्रधान दीनानाथ मिश्र, रविंद्र प्रताप सिंह, शशांक शेखर मणि त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, शशिकांत मिश्र, दुर्गेश द्विवेदी, दीपक मिश्र, संजीव मिश्र, चन्द्रप्रकाश मिश्र, अजय तिवारी, रविन्द्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लाक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को 7 गांव के मार्गों का शिलान्यास किया। श्री पाठक का महराजगंज चौक पर फूल माला के साथ कार्यकर्ताओं सहित प्रधान संघ अध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा, सत्येंद्र राय, हरीश पाठक ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विवेक शुक्ला, सुरेश राय, श्रीराम शुक्ला, अक्षय शुक्ला, अवधेश, सुशील राय, अशोक शुक्ला, मनीष सिंह, सच्चिदानंद सिंह, बब्लू राय, आदर्श सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र/राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *