फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत उतमा में सत्रह लाख इक्यानबे हजार की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कार्य ग्राम प्रधान सूबेदार यादव की देख रेख में पूर्ण हुआ जिसका उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी मिर्जापुर राजन राय द्वारा फीता काटकर किया गया।
खण्ड विकास अधिकारी राजन राय ने कहा कि अब गांव वासियों को बाजार या अन्य जगह जनसेवा केंद्रों पर नहीं जाना होगा। आय जाति खसरा खतौनी सहित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र यहीं पंचायत कार्यालय से प्राप्त होगा। ग्राम पंचायत अधिकारी रोस्टर के अनुसार पंचायत कार्यालय पर उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणों की समस्या के निदान के लिए पंचायत कार्यालय प्रत्येक दिन खुला रहेगा। पंचायत सहायक उपस्थित रहकर ग्रामीणों के गांव स्तर के कार्य का निस्तारण कराएंगे। पंचायत भवन के बन जाने से अब समस्त बैठके पंचायत कार्यालय पर होगी। अन्य किसी भी समस्या के निदान के लिए मुझसे फोन द्वारा सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक बिकास अधिकारी सुरेश प्रजापति, सचिव वीरेन्द्र शाही, राकेश कुमार, सुबास यादव, संदीप यादव, सुरेश, सोनू, विष्नु आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मुन्ना पाण्डेय