बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अपरिहार्य कारणों से जिलाधिकारी उपस्थित नहीं हो सके जिसके चलते फरियादी काफी मायूस दिखे।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष त्रिलोक नाथ ने कहा कि जिलाधिकारी की उपस्थिति में तहसील दिवस का आयोजन किया जाने वाला था लेकिन उनके न आने से लोगों की उम्मीद पर पानी फिर गया। कई बार तहसील दिवस शिकायत पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई शिकायत कर्ता गौरा गांव निवासी राम प्रसाद प्रजापति नें बताया कि मेरे द्वारा 1980 में एक जमीन का बैनामा लिया गया। मैं अपनी जमीन कब्जा नहीं कर पा रहा हूं। पुलिस विपक्षी से मिलकर हमारी जमीन पर अवैध कब्जा करवा रही है।
उर्मिला निवासी सिहोरा ने बताया कि मेरे द्वारा कई बार तहसील दिवस पर प्रार्थना दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई मेरी भूमिधरी की जमीन पर कब्जा पुलिस की मिली भगत से विपक्षियों द्वारा किया जा रहा है। रामधनी राजभर निवासी गौरी ने आरोप लगाया कि मेरे जमीन पर गांव का एक व्यक्ति अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। त्रिलोक नाथ समाजसेवी का आरोप है कि मेहदवारे गांव में जल निकासी की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गयी परंतु अभी तक समस्या का ठोस निस्तारण नहीं किया गया।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह