शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल

शेयर करे

आजमगढ़। मेहनगर पुलिस ने राहगीरों से लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में लूटेरे के दाहिने पैर में गोली लगी जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा 315 बोर, कारतूस व लूट के मंगलसूत्र व चेन बरामद किया।
मेहनगर थाना अध्यक्ष बसंत लाल को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि मेहनगर वाया छतवारा मार्ग के मंगई नदी स्थित राजघाट पुल के पास दो शातिर बदमाश बैठे हुए हैं जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी मेंहनगर मय पुलिस फोर्स के साथ राजघाट पुल के पास मोहम्मदपुर नियामतपुर जाने वाले मार्ग पर लगे गेट के करीब पहुंच कर देखा कि दो व्यक्ति पत्थर की बेंच पर बैठे हुए हैं। पुलिस टीम को आते देखकर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगा, पर्याप्त चेतावनी के बाद भी फायरिंग करने की दशा में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाही में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर पड़ा। जिसे रात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान चंदन यादव उर्फ अभय यादव पुत्र दुर्गविजय यादव ग्राम सुल्तानपुर कोलौरा थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस व लूट के गहने बरामद हुए। भागे हुए बदमाश के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि भागने वाला सहयोगी अवधराज राजभर पुत्र महेश राजभर ग्राम सिगाडी थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ है। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों द्वारा मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है तथा राहगीरों से सोना-चांदी के आभूषण की छिनैती की जाती है, विरोध करने पर असलहे के बट से सिर पर प्रहार कर आभूषण लूट लिया जाता है। इन बदमाशों द्वारा विगत चार जुलाई की सुबह कटरा बाजार के पास एक दंपति के सिर में तमंचे से वार करते हुए पहने हुए आभूषण छीन लिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *