कुलपति ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी अहरौला में शुक्रवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत स्मार्ट क्लास का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार द्वारा फीता काटकर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। उन्होंने छात्राओं को स्मार्ट क्लास के महत्व और उससे शैक्षिक लाभ प्राप्त करने पर अपने विचार रखे।
कुलपति ने बताया कि आज की शिक्षा जरूरत के अनुसार क्लासेज को स्मार्ट करने की आवश्यकता है जिससे विद्यार्थी समय के अनुसार तकनीकी शिक्षा सीखने की प्रक्रिया को तेज कर सकें। छात्र स्मार्ट होंगे तो देश की प्रगति में स्मार्ट तरीके से भागीदार होंगे। स्मार्ट क्लास की उपयोगिता बहुत ढंग से हम कर सकते हैं और इसके तकनीकी लाभ बहुत हैं। स्वयं सेंट्रल, बुक्स जैसे प्लेटफार्म का स्मार्ट क्लास में प्रयोग कर क्रेडिट स्कोर कर सकते हैं।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर प्राणनाथ सिंह यादव, डॉ. कंचन यादव, डॉ. प्रज्ञानंद प्रजापति, डॉ. जमालुद्दीन अहमद, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, कार्यालय वरिष्ठ सहायक अदिति सिंह, शोभनाथ, आशा देवी आदि उपस्थित रहीं। संचालन डा. राकेश कुमार यादव ने किया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *