आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग आर्यमगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा बांग्लादेश सरकार और इस्लामिक आतंकवाद का कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित छह सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
प्रान्त अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू ने कहा कि बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या की घटना अत्यंत घृणित है और इस पर भारत सरकार को कूटनीतिक दबाव बनाकर इस हत्या कि निष्पक्ष पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच करवाते हुए आरोपियों को फांसी कि सजा दिलवाई जाय।
गोरक्षा प्रान्त संयोजक गौरव रघुवंशी ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर उठाये और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर ऐसी घटनाएं रोकी जाए और हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाय। जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने पीड़ित दीपू दास के परिवार को आर्थिक मदद और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
इस अवसर पर संतोष गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, उत्कर्ष सिंह, किशन मोदनवाल, अंकुर गुप्ता, राजन गुप्ता, मुंशी निषाद, हरेंद्र मौर्या, राजेश अरोड़ा, अभिषेक गुप्ता, शंकर यादव, आशीष यादव, गौतम बरनवाल, अनूप पाण्डेय, साकेत चौरसिया, संतोष चौहान, शुभम सिंह, सुनील जायसवाल, दिलीप यादव, शिवबचन यादव, मंगल सिंह, बजरंगी सिंह, आधार, भीम विश्वकर्मा, अवधराज, अवधेश, सलिल चौहान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल