लालगंज, आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हमीदपुर सैदवारा में डी वास्तु होम प्लानर एवं न्यूमरोलॉजी रिपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने वैदिक परंपराओं के अनुसार फीता काटकर किया।
वास्तुशास्त्र के ज्ञाता विशाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वास्तु का संबंध व्यक्ति के स्वास्थ्य, वैभव और समृद्धि से जुड़ा होता है। पारिवारिक कलह भी कई बार वास्तुदोष के कारण उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि राजनीति, ज्ञान और व्यवसाय के लिए वास्तु के नियम अलग-अलग होते हैं तथा व्यक्तिगत उन्नति के लिए वास्तु के अनुरूप सुधार की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्राचीन हड़प्पा संस्कृति में घरों में मंदिर और शौचालय साथ नहीं बनाए जाते थे, जबकि आज ज्ञान के अभाव में लोग इनका निर्माण कहीं भी कर देते हैं, जो उन्नति के बजाय बाधा का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि वास्तु के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग परामर्श दिया जाता है। मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने विशाल सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में वास्तुशास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है। भवन निर्माण में वास्तु के नियमों का पालन करने से सफलता, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक सामंजस्य प्राप्त होता है। इस अवसर पर नगेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राम नयन सिंह, डिजाइनर विपिन कुमार भारती, अभिषेक सिंह, प्रमोद राय, रविशंकर राय उर्फ पिंटू राय, अरविंद सिंह, समर बहादुर सिंह एडवोकेट, धर्मेश पाठक, राजेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद