वर्तिका ने किया यूजीसीनेट क्वालीफाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पल्हनी ब्लाक क्षेत्र के गेलवारा गांव निवासिनी एक छात्रा ने यूजीसी नेट क्वालीफाई किया है। परीक्षा परिणाम आते ही उसे बधाई देने वालों का ताता लग गया। गेलवारा गांव निवासिनी वर्तिका यादव पुत्री अविनाश यादव ने कड़े परिश्रम के बाद यूजीसी नेट क्वालीफाई किया है। माता मीना यादव गृहणी हैं। पिता अविनाश यादव ने बताया कि वर्तिका बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। इंटरमीडिएट व ग्रेजुएशन अच्छे नम्बरों से पास किया है। परीक्षा परिणाम आते ही घर में खुशियां छा गयी। परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरूजनों को दिया है। उसकी इस सफलता पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *