गोष्ठी में किसानों को दी गयी विभिन्न जानकारी

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास योजना के अंतर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के बारे में बताया गया। साथ ही बीज, उपचार, जैविक खाद का प्रयोग और उन्नत बुवाई पद्धतियों की जानकारी भी दी गई। प्राकृतिक खेती के लाभ और सरकारी नीतियों के बारे में किसानों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में आईएनएम, आईटीएम, साधन संरक्षण पाठशाला और उन्नत सिंचाई तकनीको के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। किसानों को फॉर्म रजिस्ट्री तैयार करने के बारे में भी बताया गया। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राममनी यादव ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर केवीके के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा, कृषि विभाग पवई के समस्त प्राविधिक सहायक और एटीएम, बीटीएम के साथ अशोक कुमार यादव मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, बीज गोदाम प्रभारी रामदीन, वेद प्रकाश यादव, शत्रुघ्न सिंह, मुन्ना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार तथा संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि कुलदीप यादव ने किया।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *