श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की वाराणसी ईकाई ने फहराया तिरंगा

शेयर करे

पदाधिकारियों और सदस्यों ने किया सरस्वती पूजन

देश के वीर सपूतों को किया नमन और दी श्रद्धांजलि

भारतीय संविधान के साथ नागरिक अधिकारों के प्रति भी गम्भीर रहें पत्रकार: अमन विश्वकर्मा

वाराणसी। भारतीय गणतंत्र की रक्षा के साथ पत्रकारों को भी अपने अधिकारों के प्रति गम्भीर रहते हुए उसका पालन करना होगा। उक्त बातें श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अमन विश्वकर्मा ने व्यक्त किए। मौका था 74वेंगणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण और सरस्वती पूजा का। गुरुवार की सुबह दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में यूनियन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। झंडारोहण के बाद सभी लोगों ने राष्ट्रगान कर भारत माता और वीर शहीदों का जयघोष किया।

लेखन में हो नागरिक अधिकारों का जिक्र

आगे अमन ने कहा कि संविधान सभा के अनुसार प्रेस का अधिकार कोई ऐसा अधिकार नहीं हैं जो किसी नागरिक को उसकी व्यक्तिगत क्षमता में नहीं प्रदान किया जा सकता है। प्रेस का सम्पादक या पत्रकार जब भी समाचार पत्रों के लिए कुछ लिखता है तो इसे वह एक नागरिक की हैसियत से उपलब्ध अधिकार का प्रयोग करते हुए कहता है। इसलिए पत्रकारों को चाहिए कि अपनी लेखनी में वे नागरिक अधिकारों का भी जिक्र करते रहें।

लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य

उपाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि 26 जनवरी, 1950 ही वह दिन था जब भारत पूर्ण गणतंत्र बना। इसी वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व यानी गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 को मनाया गया था। यह वो दिन था जब से हम कहने लगे कि हम भारतवासियों का अपना संविधान व कानून है और हमें ब्रिटिश राज से पूरी तरह आजादी मिल गई है। इसी कड़ी में महामंत्री पवन चक्रवाल ने कहा कि साथियों यह भारतीय संविधान ही है जो भारत के नागरिकों के एक सूत्र में बांधे रखता है इसलिए यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। संविधान वह दस्तावेज है जो बताता है कि भारत सरकार कैसे काम करती है और इस देश नागरिकों के क्या अधिकार और कर्त्तव्य हैं। इसको बचाए रखना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए।

कोषाध्यक्ष की माँ को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के बाद कोषाध्यक्ष मोनेश श्रीवास्तव की माँ मीना श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंकित पांडेय, प्रभाशंकर तिवारी, राहुल विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा, विनोद गोंड, प्रदीप कुमार, दिनेश दूबे, केवल कृष्ण द्विवेदी, आशीष दूबे, रवि कुमार, भारत साहनी सहित आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *