वनवासी समाज ने आवास और शौचालय के लिए किया प्रदर्शन

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के खंडवारी ग्राम के बनबासी समाज की दर्जनों महिलाओं ने आवास और शौचालय मुहैया कराए जाने को लेकर तहसील पहुंच कर धरना, प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया।
प्रदर्शन कर रही वनवासी समाज की महिलाओं ने कहा कि सरकार सभी गरीबों को घर और शौचालय बनवाकर दे रही है। हम गरीब, बेघर लाचार बेबस हैं। ग्राम प्रधान खंडवारी और सेक्रेटरी द्वारा कई बार हमारा नाम सूची में डाला गया पर अब तक कोई सहायता नहीं मिली जिससे हम लोगों का जीवन जीना दूभर हो गया है। एसडीएम ने समस्या को सुनकर प्रार्थना पत्र पर वीडियो मिर्जापुर को यथोचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। महिलाओं ने कहा कि इसके बाद भी हमें कोई सहायता नहीं मिलेगी तो हम तहसील और जिले पर पूरे परिवार के साथ जाकर फरियाद करेंगे। इस अवसर पर प्रमिला, कलबासी, बसंती, सुनीता, कमलावती, कुमारी, ललिता, बासमती, राजेश आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *