भारत की साख को वाजपेयी ने विश्व में किया गौरवान्वित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। द्वयभारत रत्न से सुशोभित पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व पीएम पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा नेहरू हाल के सभागार में समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पंडित वाल्मीकि त्रिपाठी व सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केसी गौड़, पं. रविन्द्र शर्मा द्वारा दोनों विभूतियों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन व संचालन पं. संजय पांडेय व मंडल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय ने किया।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री पंडित वाल्मीकि त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना दोनों राष्ट्रवाद की प्रखर ज्वाला को पूरे भू-मंडल पर लेकर घूमने का कार्य किया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जबाव में महामना ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना करके अपने असाधारण क्षमता का परिचय दिया। आज उनकी जयंती पर समाज को उनसे सीख लेने की जरूरत है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई ने विश्व में भारत की साख को गौरवान्वित किया। पूर्व पीएम अटल जी देश के पहले प्रधानमंत्री थे जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपने व्हाइट हाउस में ले जाकर सम्मानित किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी भाषा में भाषण देकर नए दौर की शुरूआत की थी। विशिष्ठ अतिथि शिक्षाविद् संजयन त्रिपाठी ने कहा कि दोनों विभूतियों ने अपने कृतित्व से अपने जीवन को सम्पूर्ण समाज के लिए अनुकरणीय बना दिया। आंगतुकों के प्रति पं.सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने आभार प्रकट किया एवं प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर टुनटुन उपाध्याय, ध्रुव सिंह, अनिल मिश्रा, एके मिश्रा, जयप्रकाश पाण्डेय, अखिलेश मिश्र गुड्डू, माला द्विवेदी, मनीष मिश्रा, प्रभुनारायण पाण्डेय प्रेमी, दिवाकर तिवारी, डॉ.मनीष त्रिपाठी, गोपाल कृष्ण दूबे, अभिषेक जायसवाल दीनू, चंद्रजीत त्रिपाठी, बंशीधर पाठक, हरिबंश मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, महंत संजय पाण्डेय, हरीश पाठक, सर्वानंद पाण्डेय, गोविन्द शास्त्री, नंदिनी मिश्र, अनामिका मिश्रा, रिया पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, सत्यम गुरु, अवनीश मिश्र, विशाल उपाध्याय, अरुण पाठक आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *