बच्चेदानी के कैंसर से बचाव हेतु किशोरियों का किया गया टीकाकरण

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र तहबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चेदानी के कैंसर से बचाव हेतु किशोरियों को टीका लगाया गया।
यह टीका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर में प्रतिदिन निशुल्क लगाया जायेगा। इसके प्रचार प्रसार के लिए आशाओं संग बैठक कर जानकारी दी गयी। बच्चेदानी के कैंसर से प्रतिवर्ष तमाम महिलाएं काल के गाल में समा जाती है। लेकिन बच्चेदानी के कैंसर से कोई महिला नहीं मरेगी। सरकार इसको लेकर बेहद संवेदनशील है। भारत सरकार ने बच्चेदानी के कैंसर से बचाव हेतु गाड़ासिल नामक एक वैक्सिन लांच किया है जिसकी कीमत बाजार में लगभग छः हजार रुपए हैं। गाड़ासिल वैक्सिन अस्पताल पर प्रतिदिन निशुल्क लगाया जायेगा। इसके प्रचार प्रसार हेतु मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर के सभागार में आशाओं संग बैठक कर जानकारी दी गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा. सुशील अग्रहरी ने बताया कि 14 वर्ष से अधिक और 15 साल से कम उम्र की लड़कियो को बच्चेदानी के कैंसर से बचाव हेतु स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन गाड़ासिल का टीका लगाया जायेगा। टीका बांह में सिर्फ एक बार ही लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *