उत्तर प्रदेश-उत्तम प्रदेश, विकसित प्रदेश और आत्मनिर्भर प्रदेश की ओर अग्रसर- राज्यमंत्री गिरीश चन्द

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ मंे आयोजित कार्यक्रम मंे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा एक जनपद एक उत्पाद की तर्ज पर एक जनपद एक व्यंजन का शुभारम्भ किया गया।

उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव की उपस्थिति में किया गया।
इसके पूर्व राज्यमंत्री द्वारा हरिऔध कला केन्द्र के ऑडिटोरियम में उ0प्र0 दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा बनायी गयी जनपद आजमगढ़ पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को राज्य का दर्जा 24 जनवरी 1950 को मिला था। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश, सर्वाेत्तम प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ कदम मिलाते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 2017 से 2026 तक 9 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर और स्वरोजगार के माध्यम से लगभग 2 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है तथा संविदा के क्षेत्र में 3.75 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है।

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों को पक्के मकान और आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल और 24 घंटे बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और वन डिस्ट्रिक्ट वन खेल के बाद अब सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन व्यंजन की दिशा में कदम बढ़ा रही है। यह योजना उत्तर प्रदेश के साथ-साथ जनपद की एक नई ताकत बनेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, पीडी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *