धड़ल्ले से हो रहा प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के आसपास ग्रामीण इलाकों सहित मार्टिनगंज नगर पंचायत क्षेत्र में भी प्रतिबंधित पालीथीन का खुलेआम प्रयोग हो रहा है। प्रतिबंध के बावजूद बाजरों दुकानों और ठेलों पर बिना किसी डर के पॉलिथीन की थैलियांे में सामान बेचा जा रहा है जिससे न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं बल्कि पर्यावरण भी गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहा है।
मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र में कपड़े किराना और सब्जी की दुकानों से लेकर ठेलों तक हर जगह प्रतिबंधित पॉलिथीन में खाद्य सामग्री और अन्य सामान दी जा रही है। दुकानदार ग्राहकों को सब्जी राशन और अन्य खाने पीने की वस्तुएं पॉलिथीन की थैलियांे में दे रहे हैं। इसके बाद इन पॉलिथीन को इधर-उधर फेंक देते हैं जिससे कूड़ेदानों और सार्वजनिक स्थानों पर हजारों की संख्या में प्रतिबंधित पॉलिथीन देखी जा सकती है। एसडीएम दिव्या सिकरवार ने कहा कि जल्द ही विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी और अधिकारियों के साथ टीम गठित तक दुकानों पर छापेमारी की जाएगी।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *