अकीदत व मोहब्बत के साथ मनाया गया उर्स ए पाक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के पुलिस लाइन स्थित चंदन शहीद बाबा का उर्स ए पाक बड़े अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह में कुरान खानी हुई। दो बजे दोपहर में कव्वाली का कार्यक्तम शुरू हो गया। शाम चार बजे चादर का जुलूस निकाला गया जो देर शाम हजरत चंदन शहीद बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई गई और मन्नतें मांगी गई।
उर्स ए पाक के मोतवल्ली फखरे आलम ने कहा कि बाबा चंदन शहीद की मजार पर आए सभी फरियादियों की फरियाद सुनते हैं। चाहे वह किसी भी जाति किसी धर्म का क्यों न हो। बाबा चंदन शहीद के बारे में अनेक किस्से प्रसिद्ध हैं। बाबा चंदन शहीद के दरबार में जो भी फरियादी लिखित अर्जी मजार पर रखते हैं उनकी फरियाद जल्द से जल्द सुनी जाती है। देर शाम के बाद लंगर खाना चला जिसमें नगर वासियों व क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *