ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह ब्रह्म बाबा स्थान से यूजीसी बिल के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय सवर्ण समाज के लोगों ने भारी संख्या में एकजुट होकर विशाल विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने बरदह बाजार पहुंचकर यूजीसी बिल का पुतला दहन किया और बिल को तत्काल वापस लेने की जोरदार मांग की।
प्रदर्शन के दौरान “यूजीसी बिल वापस लो” के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में लोग आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर पैदल मार्च करते हुए आगे बढ़े और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिल वापस नहीं लिया तो आगे और भी व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि भले ही कोर्ट द्वारा यूजीसी पर रोक लगाई गई हो, लेकिन जब तक यह कानून पूरी तरह समाप्त नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरे घटनाक्रम में बरदह क्षेत्र में यूजीसी बिल के खिलाफ भारी जनआक्रोश देखने को मिला।
इस अवसर पर बरदह मंडल अध्यक्ष शरद राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजेश राय, आशुतोष तिवारी, युवा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, अरुण उपाध्याय वरिष्ठ, भाजपा नेता अनिल राय, सुनील सिंह, पंकज राय, देवेंद्र राय, अभिषेक राय, संतोष चौबे, सोनू राय, आदर्श सिंह सहित हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-एमके राय