यूपी हज समिति ने ऑनलाइन सेल्फ बुकिंग सुविधा की शुरू

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने हज-2026 के लिए हज यात्रियों को अपने व्यक्तिगत लॉगिन के माध्यम से स्वयं अपनी उड़ान बुक करने की ऑनलाइन सेल्फ बुकिंग सुविधा शुरू कर दी है। यह निर्णय हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के सर्कुलर-29 दिनांक 28 जनवरी के क्रम में लिया गया है।
समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हज यात्री ींरबवउउपजजमम.हवअ.पद वेबसाइट पर जाकर हज सुविधा ऐप के माध्यम से अपनी इच्छानुसार उड़ान बुक कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह वैकल्पिक है, जिसका उद्देश्य हज यात्रियों को अपनी पसंद के अनुसार उड़ान चुनने का अवसर देना है।
ऑनलाइन सेल्फ बुकिंग सुविधा 29 जनवरी से केवल चार दिनों के लिए ही उपलब्ध रहेगी। बुकिंग सीट की उपलब्धता और उड़ान की क्षमता के अधीन होगी। एक बार बुकिंग हो जाने के बाद यात्रा या उड़ान की तिथि में किसी प्रकार का परिवर्तन संभव नहीं होगा और किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन सेल्फ बुकिंग सुविधा समाप्त होने के बाद जिन हज यात्रियों की बुकिंग नहीं हो पाएगी, उनकी बुकिंग हज कमेटी ऑफ इंडिया सीट की उपलब्धता के आधार पर करेगी। हालांकि, बिना महरम श्रेणी की महिलाएं और रिज़र्व श्रेणी के हज यात्रियों के लिए यह सुविधा मान्य नहीं होगी। प्रेस विज्ञप्ति पर सचिव एवं कार्यपालक अधिकारी एसएन तिवारी के हस्ताक्षर हैं। उपरोक्त जानकारी आजमगढ़ जिले के हज ट्रेनर मौलाना मोहम्मद अफजल आजमी ने प्रदान की है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *