ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटकोहिया रेलवे अंडर पास के पास शाहगंज की तरफ से आज़मगढ़ जा रही ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। ट्रेन चालक रेलवे अधीक्षक को सूचित किया। खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली को सूचित किया गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने अगल बगल ग्रामीणों से पहचान कराई वाट्सअप के विभिन्न गु्रपो में मैसेज फोटो के साथ डाला पर मृतक की पहचान नही हो सकी मृतक काला पेण्ट और बनियान पहने हुए था उसकी उम्र करीब 35 वर्ष के करीब है पैर में चप्पल नही था पुलिस पंचनामा बनाकर शव को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *