अज्ञात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी पर किया जानलेवा हमला

शेयर करे

फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहां गांव निवासी कपड़ा व्यापारी फरोक आलम पुत्र जफ़र आलम रविवार रात मौत के मुंह से बाल-बाल बचे। प्रतिदिन की तरह आजमगढ़ शहर से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे फरिहा चौकी अंतर्गत ईदगाह पार करके पहुंचे, घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हाथों में धारदार हथियार और लोहे की रॉड लिए हमलावरों ने व्यापारी को चारों ओर से घेरकर बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल फ़रोक़ आलम ज़मीन पर गिर पड़े। बदमाश उन्हें मरा समझकर मौके से फरार हो गए।
कुछ ही देर बाद राहगीरों और बाइक सवार युवकों की मदद से घायल व्यापारी को नज़दीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन के दौरान घटनास्थल से एक लोहे की रॉड बरामद की। थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़ित द्वारा तहरीर थाने पर दी गई है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *