फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत शेखपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज फरिहा नवल किशोर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति बीच से कटकर दो टुकड़े मंे हो गया था। रेलवे के कर्मचारियों ने सूचना दी थी। सूचना पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचकर शव को शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी। मृत व्यक्ति की उम्र करीब 65 वर्ष थी। वह कत्थई कलर की लुंगी और सफेद कलर का शर्ट पहने हुआ था। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव