आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सदर सांसद दिनेश लाल निरहुआ के विवादित बयान का वायरल वीडियो के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने सदर सांसद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि सांसद का बयान संसदीय गरिमा के विरुद्ध है जिसमें वो कानून व्यवस्था को धता बताते हुए हत्या-हिंसा और कानून के दुरुपयोग की धमकी देते हुए उकसा रहे हैं। इस बयान से जनपद के लोगों में आतंक का माहौल है, सरकार और सरकार के लोग इस बयान से प्रेरित होकर हिंसा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायती पत्र देते हुए सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के विवादित बयान को संज्ञान में लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी। इसके बारे में हमें कोई सूचना नहीं है कि अब तक कोई कार्रवाई हुई। यह कानून व्यवस्था का गंभीर मामला है। भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ के बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत है जिससे भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो। उनका बयान हमारी पहचान, सम्मान, अस्मिता और जिले के गरिमा पर हमला है इसलिए उनके ऊपर तत्काल करवाई की जाय।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार