अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय यूनियन बैंक के शाखा परिसर मे माइक्रो स्माल मीडियम इंटरप्राइजेज़ आउटरीच कैंप का आयोजन शाखा प्रबंधक अरुण महतो के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि उपक्षेत्र प्रमुख आजमगढ़ आरो विकास रहे।
उन्होंने कहा कि यूनियन बैंक जनपद का अग्रणी बैंक है। सरकार तथा आर बी आई की विभिन्न महत्वाकांक्षी बैंकिंग योजनाओ जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, सीसी, वाहन, एजुकेशन, स्माल फाइनेंस आदि योजनाओं से लोगों को व्यवसाय हेतु मदद करने के लिए यूनियन बैंक द्वारा एमएसएमई जिसे माइक्रो स्मॉल मीडियम इंटरप्राइजेज का नाम दिया गया है। इसके माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न व्यवसाईयों को खेती किसानी करने वाले कृषकों एवं छोटे मजदूरों को विभिन्न योजनाओं से प्राथमिकता के अनुसार लोन देना है। यह लोन देने की प्रक्रिया बहुत सरल की जा रही है जिससे ग्राहकों को परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि सामान्य दस्तावेज देने के बाद बैंक इसे स्वीकृत कर देगा जिससे लोगों को फायदा होगा उन्होंने पूर्व से चल रहे अच्छे सीसी खाताधारको का टर्नओवर के अनुसार लिमिट बढ़ावाने का भी सुझाव दिया उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा दिए गए ऋण से जहां व्यवसाय में वृद्धि होती है तो वहीं बैंक भी मुनाफा कमाता है। बैंक पूरी तरह से अपने ग्राहकों पर ही निर्भर रहता है बैंक में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का सम्मान के साथ काम करना बैंक कर्मचारी की ड्यूटी है। इसके साथ ऋण विभाग के अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे। व्यवसाईयों से जानकारी लिया एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर शाखा प्रबंधक अरुण महतो, अकाउंटेंट प्रदीप त्रिपाठी सहित मनोज पांडे, विकास सिंह आदि व्यवसाई भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद