अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में बुधवार को क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह व थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के केसरी चौक से निकलकर रोडवेज पर समाप्त हुई जिसमें सभी पुलिस कर्मियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह ने आपसी सौहार्द और भाई-चारे के साथ राष्ट्रीय पर्व के रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की।
उन्होंने वीर शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए लोगों से अपील किया कि हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए। भारतीय संविधान का पालन करते हुए हमें एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभाने की आवश्यकता है जो सामाजिक सरोकारों के लिए हितकर हो। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने लोगों से अपील किया कि हमें तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के दिन हमें हर घर तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दे। आज ही के दिन हमारा देश आजाद हुआ था। हमे अमर शहीदों का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। इस दौरान उपनिरीक्षक संतोष यादव, उपनिरीक्षक जफर अयूब, मनोज यादव, मनोज तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद