अनियंत्रित ट्रक घर में घुसी एक की मौत

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजमगढ़- जौनपुर मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार में अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गयी जिससे मिर्जापुर निवासी खलासी की मौके पर मौत हो गयी। तथा महिला समेत दो गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह जौनपुर की तरफ से आजमगढ़ आ रही खाली ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गई। घटना में ट्रक पर सवार खलासी नीरज पुत्र अमरनाथ 18 वर्ष निवासी बारीपुर थाना लालगंज जिला मिर्जापुर की मौत हो गई जबकि ट्रक पर ही सवार उसका साथी 16 वर्षीय अर्जुन पुत्र बबलू जख्मी हो गया। जबकि हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार मे ंसुबह सुबह तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर आये तो नजारा देख दंग रह गये। चीख पुकार की आवाज सुन स्थानीय लोग भारी संख्या में वहां पहुंच गये। और घायल को ट्रक से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्क्त के बाद घायल को बाहर निकाला गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार निवासी शमशेर का घर था उनके घर की महिला आतिया घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी तभी यह हादसा हुआ वह भी अनियंत्रित ट्रक के आंशिक चपेट में आकर जख्मी हो गयी। हालांकि उसकी चोट मामूली बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को घर से अलग किया गया और क्षतिग्रस्त ट्रक से बड़ी मुश्किल से शव को निकाला गया और गंभीर रूप से घायल किशोर को निकालकर अस्पताल भेजा गया।
रिपोर्ट-अद्या प्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *