अनियंत्रित ऑटो पलटा, तीन घायल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर स्थित टोल प्लाजा के पास बुधवार सुबह लगभग 11 बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जौनपुर से सवारी लेकर आजमगढ़ की ओर जा रहा ऑटो जैसे ही अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में भुवाल 70 वर्ष पुत्र बैरुन, निवासी दरियापुर बसही, थाना बरदह; रेशमी 60 वर्ष पत्नी शिवशंकर विश्वकर्मा तथा वंश 8 वर्ष पुत्र आतिश विश्वकर्मा, निवासी अहिरौली, थाना बरदह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भुवाल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *