मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव में खून से लथपथ लडकी के शव को देखकर लोग स्तब्ध रह गये। लड़की को उसके सगे मामा ने हंसिया से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में चुट गयी।
मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव में 18 वर्षीया खुशी राजभर की हसिया से गलारेत कर उसके सगे मामा ने हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीण भारी संख्या में मृतका के घर पहुंच गये। लड़की का मामा हत्या कर भाग रहा था तभी ग्रामीणों ने उसे देख लिया और उसे दौड़ा कर सिकन्दरपुर घाट से पकड़ लिया इधर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गयी। ग्रामीणों ने मामा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव निवासी स्व. वेदप्रकाश राजभर की 2010 में मौत हो गयी थी वह अपने पीछे पत्नी दो लड़कियां खुशी, खुशबू व एक लड़का शुभम छोड़ गये। स्व. वेद प्रकाश की मौत के बाद परिवार का खर्च मायके से ही चलता था। मायके वाले राशन व अन्य सामग्री देकर परिवार की देखरेख करते थे। शुक्रवार को लड़की मामा जानकीपुरम् अजमतगढ़ निवासी वीरेन्द्र राजभर आटोरिक्शा से राशन लेकर आया था घर पर कोई नहीं था लड़की मां व उसकी छोटी बहन खुशबू चारा काटने खेत गयी थी। घर पर खुशी व उसका भाई शुभम थे। मामा और भांजी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया खुशी खाना बना रही थी उसी दौरान मामा ने पीछे से हसिया से खुशी का गलारेत कर हत्या कर दी इसी दौरान शुभम आ गया वह बहन को लहूलुहान देख जोर जोर से चिल्लाने लगा शुभम की आवाज सुन आस पास के लोग इकट्ठा हो गये इतने में मामा मौका देखकर भागने लगा। मामा को भगता देखकर ग्रामीणो ंने मामा को दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने मामा को सिकन्दरपुर घाट के पास से पकड़ लिया। इतने वहां पुलिस आ गयी ग्रामीणों में हत्यारे मामा को पुलिस के हवाले कर दिया। मामा ने भांजी की हत्या क्यों की इन कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव