यूबीआई का सर्वर फेल, उपभोक्ता परेशान

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। यूनियन बैंक की शाखा सेठवल का सोमवार को सर्रवर बैठने से पूरे दिन काम काज ठप रहा। पूरे दिन उपभोक्ता चक्कर लगाते रहे।
यूबीआई की शाखा खुलते ही ग्राहकों की भीड़ जमा हो गयी। इधर बैंक का काम शुरू होते ही सर्रवर बैठ गया। सर्रवर बैठने से आवश्यक लेन देन करने वाले बेहाल दिखे। पूरे दिन बैंक का चक्कर काटते रहे। शाम को बैंक से उपभोक्ता मायूस लौटते रहे। इससें पूर्व एसबीआई की शाखा में सर्रवर बैठने से उपभोक्ताओं ने परेशानी झेली थी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *