पोखरी में डूबने से दो युवकों की मौत

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जैतपुर थाना क्षेत्र के उद्धोपट्टी गांव निवासी दो युवक शुक्रवार की सुबह अपने घर से अहरौला थाना क्षेत्र स्थित शकरकोला ग्राम सभा में प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित पोखरी में फूल निकालने के लिए पोखरे में गये थे। घर से साथ में तीन युवक निकले थे लेकिन दो ही युवक पोखरे में घुसे हुए थे। बहुत कोशिश करने पर दोनों युवकों ने दो फूल पाया था और उसके बाद वापस आने लगे। दोबारा कुछ और फूल निकलने के लिए पुनः तालाब में घुस गए और तालाब में पहले से स्थित पानी के गड्ढे में फंस गए जिससे दोनों की मौत हो गई। उसके साथ तीसरा युवक शोर मचाने लगा। करीब आधा घंटे के बाद गांव के लोग वहां पर इकट्ठा हुए और उसे बचाने की जुगत में लग गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया। उन्हें अंबेडकर नगर के चैनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवकों में मोनू शर्मा 17 वर्ष पुत्र श्रीनाथ शर्मा, दूसरा अमरीश मिश्रा पुत्र नारिंग मिश्रा निवासी उद्धोपट्टी थाना जैतपुर अंबेडकर नगर के मूल निवासी थे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *