सात के सापेक्ष दो का मौके पर हुआ निस्तारण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया गया। 7 शिकायती पत्रों के सापेक्ष दो का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ और तहसीलदार संजय कुमार कुशवाहा ने जनता की समस्याएं सुनीं। एसपी ग्रामीण ने एसएचओ को शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।
एसपी ग्रामीण ने कोतवाली के अभिलेखों का अवलोकन किया। वहीं थाना प्रभारियों से भी बात कर समस्याओं के निस्ताऱण का हाल जाना। उन्होंने कहा कि थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित निस्तारण किया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को न्याय दिलाएं। इस मौके पर कोतवाल अनिल कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक यशवंत यादव, ब्रिज लाक कुशवाहा और हल्का लेखपाल मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *