अलग-अलग थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

सृष्टिमीडिया आजमगढ़। हत्या के प्रयास में बिलरियागंज थाना पुलिस व रौनापार थाना पुलिस ने एक एक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
बिलरियागंज थाने के एसआई श्याम सिंह मय फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त से वांछित अभियुक्त की तलाश कर रही थी कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि अमित कुमार उर्फ जोनिल बाहर जाने के फिराक में भवरनाथ चौराहे पर बस का इन्तजार कर रहा हैं, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके बिलरियागंज थाना पुलिस मय हमराह मय मुखबिर खास के प्रस्थान कर भवरनाथ चौराहे पर पहुंचे कि मुखबिर खास ने भवरनाथ मन्दिर के पास सड़क पर खड़े लड़के के तरफ इशारा करके हट बढ गया कि पुलिस बल द्वारा एक बारगी घेरघार कर रोड के किनारे खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति से पुलिस ने नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अमित कुमार उर्फ जोनिल पुत्र फागू राम निवासी ग्राम पड़री परानपुर थाना बिलरियागंज बताया नाम पता तस्दीक होने पर कारण उपरोक्त मुकदमे मे वांछित बताते हुए पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इसी क्रम में रौनापार थाने के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित पेण्डिंग विवेचना जाँच प्रार्थना पत्र व चेकिग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन में मामूर थे। चेकिंग के दौरान इस्माईलपुर ढाला के पास सेएक नफर वांछित अभियुक्त रजनीश पुत्र रामअशीष यादव निवासी आराजी नौबरार करखिया किता प्रथम निविहवा बडई का पुरा थाना रौनापार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *