आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए थाना रानी की सराय पुलिस ने ट्रक की लूट करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
बीते तीन सितम्बर को वादी ने थाना स्थानीय पर शिकायत की कि विपक्षी सभाजीत उर्फ गोरख यादव पुत्र विजयचन्द उर्फ मिठाईलाल यादव व प्रवीण यादव उर्फ करिया पुत्र मेवालाल यादव निवासीगण दयालपुर थाना गम्भीरपुर ने ट्रक ड्राइवर धर्मेन्द्र से रानी की सराय से डरा धमका कर ट्रक लेकर फरार हो गये। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस ने उन्हें चेक पोस्ट पास से हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही हेतु संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा