मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने की पुलिस ने दो वाहन चोरों सहित चार मोटर साइकिल बरामदगी करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों को संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
बीते 29 जनवरी 2020 को वादी मुकदमा आफताब अहमद पुत्र अरमान अहमद निवासी मुहल्ला-बाजबहादुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा एक मुकदमा लिखाया कि प्रार्थी सालाना उर्स मेला अशर्फिया यूनिवर्सिटी मुबारकपुर मेला देखने आया था कि अज्ञात चोरों ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। इसी क्रम में 15 सितम्बर 2022 को मुहम्मद हमज़ा पुत्र इरशाद अहमद निवासी मोहल्ला पुरानी बस्ती थाना मुबारकपुर ने भी एक आवेदन दिया कि 11 सितम्बर को रोडवेज मैरेज हाल के पास से अज्ञात चोरों ने उसकी मोटर साइकिल उड़ा दी। इसी क्रम में बीते 14 सितम्बर को थाना कोतवाली पर जगदीश राजभर पुत्र रघुबर निवासी सादीपट्टी थाना मुबारकपुर ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिवानी कचहरी आजमगढ़ से 12 सितम्बर को उसकी मोटर साइकिल चोरी हो गयी। पुलिस पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस अली नगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबीर ने सूचना दी कि दो शातिर चोर सिक्ठी शाह मुहम्मदपुर की तरफ से टड़िया होकर गुजरपार जाने वाले हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस ने उक्त स्थान की गाढ़ाबन्दी कर दी। 2 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एक ने अपना नाम मो.आमिर पुत्र कमालुद्दीन निवासी सिकठी शाह मोहम्मदपुर थाना मुबारकपुर व दूसरे ने सुबाष राम पुत्र स्व. सूर्यबली निवासी रसूलपुर थाना मुबारकपुर बताया। इनके पास से तीन अदद चोरी की मोटर साइकिल व एक अदद मोटर साइकिल का खुला पार्ट बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों को संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव