अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित सेंट जेवियरर्स विद्यालय पर दो छात्रों के एमबीबीएस में पहले ही प्रयास में सफल होने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
कीर्तिका राज पुत्री संजय कुमार ने नीट में 4690 रैंक पाकर पहले ही प्रयास में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर में चयन हुआ। कृतिका के चयन से उसके पिता मालटारी इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर कार्यरत संजय कुमार व उनकी माता अध्यापिका रंजना देवी ने उनको मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विदित हो कृतिका सेंट जेवियर जीयनपुर विद्यालय की छात्रा रही है जिसने हाई स्कूल में 96 प्रतिशत व इंटर में 94 प्रतिशत अंक लाकर परिवार व कालेज का नाम रोशन किया था वही सेंट जेवियर्स विद्यालय के छात्र देवीदयाल मिश्रा पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने भी एमबीबीएस में पहले ही प्रयास में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ इन्होने हाई स्कूल में 90.8 व इंटर में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। नीट 2022 की परीक्षा में पहली बार सम्मिलित हुए और पहले ही प्रयास में एमबीबीएस में चयन हुआ जिससे परिवार व विद्यालय में खुशी का माहौल है सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर देवी दयाल मिश्रा को मिठाई खिलाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय राय व शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया। वहीं डायरेक्टर संजय पाठक ने चयनित छात्रों को बधाई दी।
रिपोर्ट-फहद खान