पंचायत में दो पक्ष आमने सामने, चली गोली एक की मौत दो घायल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण का पूरा में आवास आवंटन में लाभार्थियों के चयन को लेकर पंचायत बुलायी गयी है जिसमें प्रधान व पूर्व प्रधान के साथ उनके समर्थक भी शामिल थे। पंचायत में सूची को लेकर विवाद हो गया और वर्तमान प्रधान शिवशंकर सिंह की तरफ से फायरिंग की गयी जिसमें एक की मौत हो गयी तथा दो गम्भीर रुप से घायल हो गयी।
जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दक्षिणपुरा में आवास आवंटन की बैठक बुलाई गयी थी। आवास आवंटन को लेकर चल रही इस बैठक में पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह उर्फ भूरे सिंह और भीम सिंह जो कि वर्तमान प्रधान के प्रतिनिधि हैं के बीच बैठक चल रही थी। इसी बैठक में दोनों पक्षों के बीच हाथा-पाई होने लगी। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और शिवशंकर सिंह उर्फ भूरे सिंह की तरफ से लाइसेंसी हथियारों फायरिंग होने लगी। फायरिंग होने से पंचायत में अफरा तफरी मच गयी। लोग इधर उधर भागने लगे। इस फायरिंग में दीपक सिंह उर्फ भीम सिंह (33) मुन्ना सिंह (37) और हिमांशु सिंह उर्फ बिट्टू (27) सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान हिमांशु सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अनुराग आर्य भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस अधीक्षक ने घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों से वार्ता की तथा घटना के खुलासे के लिए निर्देश दिये।
इनसेट-
आवास आवंटन में लाभार्थियों के चयन को लेकर हुआ विवाद
आजमगढ़। जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के पास ग्राम पंचायत दक्षिण का पूरा में आवास आवांटन को लेकर पंचायत हो हो रही थी। इस बैठक के दौरान आवास आवंटन की जो सूची गई थी उसको बनाने को लेकर विवाद हो गया। पूर्व प्रधान का कहना था कि जो सूची पहले गई है उसके आधार पर पात्रों का चयन किया जाय जबकि वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि नई सूची के अनुसार लाभार्थियों का चयन करना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद हो गया और यह घटना घट गई।
इनसेट
घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित-एसपी
आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में घटी इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसपी अनुराग आर्य और सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आवास आवंटन को लेकर यह विवाद हुआ और शिवशंकर सिंह उर्फ भूरे सिंह की तरफ से फायरिंग की गई। इस फायरिंग में एक व्यक्ति हिमांशु सिंह की मौत हो गई है जबकि मुन्ना सिंह और भीम सिंह के पैर में गोली लगी है जो खतरे से बाहर है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। एसपी का कहना है कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई है जो दबिश दे रही है। पीड़ितों से इस मामले में तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जो भी लोग इसमें शामिल होंगे उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *