माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के कन्दरा गांव निवासी अशोक उपाध्याय पुत्र महेंद्र ने अहरौला थाना मंे मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बुधवार की सुबह चहार दिवारी बनाने के लिए उनके घर पर ट्रैक्टर से भट्ठे से ईंट मंगाई गई थी। विपक्षियों ने एक दर्जन से अधिक की संख्या ईट पत्थर से परिवार पर हमला कर दिया। परिवार के लोगो को हल्की चोटे आई और बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गए। अशोक उपाध्याय की तहरीर पर उपलब्ध कराई गई वीडियो के आधार पर अहरौला पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिसमें मायाराम यादव, धर्मेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, के नाम शामिल हैं।
अशोक उपाध्याय का आरोप है कि गांव में बंटवारा सुदा आबादी की जमीन है जो लखपत्ति कुंवर के नाम से है। इस जमीन पर बुधवार सुबह चहार दीवारी निर्माण हेतु भट्टे से ईट मंगा कर गिराई जा रही थी जिस पर दबंग विपक्षियों ने ईंट गिराने का विरोध किया। मना करने पर ईंट पत्थर से हमला भी कर दिया। बीते कई महीने से जमीनी मामले में दो पक्ष आमने सामने हो चुके हैं। बीते मंगलवार दोपहर बाद एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार कन्दरा गांव में पहुंचकर विवादित स्थल का निरीक्षण भी किया था और बुधवार को प्रथम पक्ष अशोक उपाध्याय द्वारा निर्माण शुरू कराया गया तो दूसरा पक्ष सामने आकर काम को रुकवाने लगा और और ईट पत्थर से हमला कर दिया।
पीड़ित अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि जमीन हमारे परिजनों के नाम है लेकिन विपक्ष के लोग दबंगई के बल पर काम नहीं होने दे रहे हैं और बार-बार धमका रहे हैं और हमला भी कर दे रहे हैं।
थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि कंदरा गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। प्रथम पक्ष द्वारा बुधवार को निर्माण कराया जा रहा था कि दूसरे पक्ष पर मारपीट करने व ईट पत्थर पत्थर चलाने का आरोप है। प्रथम पक्ष अशोक उपाध्याय की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह