चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्ष आपस में भिडे़

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के चकलतीफ गांव में बुधवार को चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और माहुल चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमीन के कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया।
चकलतीफ गांव में रामजी लाल श्रीवास्तव और जियालाल यादव का घर अगल बगल है। जियालाल यादव की बहू अंतिमा यादव वर्तमान में कोर्राघाटमपुर ग्रामसभा की प्रधान है। बुधवार को रामजीलाल श्रीवास्तव के पुत्र संजू श्रीवास्तव अपनी आबादी की जमीन को सुरक्षित करने के लिए गड्ढा खुदवाकर पिलर लगा रहे थे। जिसे जियालाल यादव के स्वजनों ने जबरन रोक दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया और हातापाही शुरू हो गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया।
इस मामले में संजू श्रीवास्तव की पत्नी कुसुमलता ने जियालाय यादव के स्वजनों पर जबरन काम रोकवाने पिलर उखाड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है वही दूसरे पक्ष के जियालाल यादव के पुत्र संदीप जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल का कहना है कि दोनों पक्षों में आबादी की जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। संबंधित लेखपाल द्वारा उक्त जमीन की मापी करवाने के बाद जो भी पक्ष सही पाया जाएगा विधि सम्मत कार्यवाही होगी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *