संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव के समीप मंगलवार को अज्ञात बाइक सवार बदमाश बैंक मित्र से दिनदहाड़े दो लाख रुपए छीन कर फरार हो गए।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर गांव निवासी आकाश कुमार पुत्र बहादुर दीदारगंज थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक का बैंक मित्र है। सरायमीर थाना क्षेत्र के बाजार में एक दुकान में बैठकर लोगों को पैसा बांटने का काम करता है। मंगलवार को अपने घर पुष्प नगर से नोनारी बाजार अपनी दुकान पर जा रहा था। जैसे ही बखरा गांव के करीब पहुंचा पीछे से अज्ञात बाइक सवार ने ओवरटेक करके उससे 2 लाख रूपया छीन कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरायमीर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर चारों तरफ से नाकेबंदी कर दिया। पुलिस ने कुछ दूर तक बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस द्वारा आकाश से बातचीत करने पर पुलिस से एक बार दो लाख बता रहा है एक बार तीन लाख बता रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी सरायमीर ने बताया कि उसके चोटों का मुआयना कराया गया। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि कोई चोट इसको नहीं लगी है। वहां के लोगों द्वारा बताया गया कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है फिर भी इसकी जांच चल रही है जो भी होगा 24 से 48 घंटे के अंदर पुलिस पर्दाफाश करके ही रहेगी।
रिपोर्ट-राहुल यादव