सृष्टिमीडिया आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौरा बाजार के पास बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौरा बाजार के पास बस बाइक में टक्कर हो गयी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिसमें दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। तथा एक गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मार्गदुर्घना में मृत व घायल युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर के निवासी थे। अनुज 20 वर्ष पुत्र विनोद सोनकर, बिष्णु 20 पुत्र प्रेम सोनकर व राजू 21 वर्ष पुत्र प्रेम सोनकर निवासी पहाड़पुर शहर कोतवाली रविवार की सुबह एक ही बाइक से कहीं निकले थे। उकरौड़ा के पास बस की चपेट में आने से अनुज और बिष्णु की मौके पर ही मौत हो गयी। राजू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव