बाइक के धक्के से सड़क पर गिरे गार्ड की बंदूक से फायर, एक की मौत दूसरा घायल

शेयर करे


फूलपुर (आजमगढ़)। स्थानीय थाना अंतर्गत नगर पंचायत फूलपुर के सामने कैश डिलवरी वाहन के गनमैन की लोडेड बन्दूक सड़क क्रॉस करते समय वाईक के धक्का लगने से सड़क पर गिर गयी जिसके कारण बन्दूक से गोली चली जिससे यूनियन बैंक पर आए दो ब्यक्ति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पातल में उपचार के दौरान संजय चौहान की मौत हो गयी।
वैसाडीह ग्राम पंचायत निवासी लवकुश चौहान 35 वर्ष पुत्र जयनाथ अपनी बहन रूपावती चौहान व गांव के मनोज 24 वर्ष पुत्र राम सजन चौहान के साथ यूनियन बैंक मुख्य शाखा फूलपुर आया था। बैंक के कार्य से एसआईएस कम्पनी की कैश डिलवरी वाहन यूनियन बैंक आकर रुकी। वैन का गनमैन लोडेड डबल बैरल बन्दूक लेकर सड़क क्रॉस कर रहा था कि बाईक सवार से धक्का लगने से बन्दूक जमीन पर गिरी ओर गोली चल गई जिसकी चपेट में आने से लवकुश और संजय चौहान घायल हो गए। फायर होने से अफरा तफरी मच गई घायलों को स्थानीय लोग एक निजी अस्पताल लाये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान संजय चौहान की मौत हो गयी। घायल लवकुश के बताने पर घर पर सूचना दी गयी। संदीप चौहान के बरक्षा कार्यक्रम में बैठे लवकुश के पिता ग्रामीणों के साथ फूलपुर पहुंचे पर अभी तक थाने पर परिजन ने कोई तहरीर नही दी। मौके से कैश वैन व गनर गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कैस वैन एसआईएस कम्पनी की थी। उसी कम्पनी का गनमैन था जिसके गन से गोली चली है।

रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *