अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के भवानीपुर गोविंदपुर गांव में स्थित बीएचएस हॉस्पिटल में आजमगढ़ व लखनऊ के डॉक्टरों द्वारा कैंप लगाकर 200 लोगों की निःशुल्क इलाज एवं जांच की गयी। साथ ही मुफ्त दवा का वितरण किया गया।
उक्त हॉस्पिटल में बुधवार को सुखीपुर गांव निवासिनी दिव्या पांडेय का ऑपरेशन द्वारा चक्रपानपुर पीजीआई के वरिष्ठ सर्जन रवि प्रकाश राय द्वारा ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन क्रिटिकल था फिर भी डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन करके जच्चा बच्चा दोनों को सुरक्षित किया गया। सबसे बड़ी बात कि यह ऑपरेशन निःशुल्क हुआ तथा दवा भी निःशुल्क हुई। दिव्या पांडेय के परिजनों ने कहा कि हम लोगों के लिए यह अस्पताल किसी वरदान से कम नहीं है। कम से कम यहां पर गरीबों का इलाज निःशुल्क हो रहा है और आगे भी होता रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ.चंद्रेश राय, डॉ.विवेक सिंह, डॉ.अनिल राय, डॉ.प्रज्ञा, डॉ.बीवी कोटियाल, डॉ.तारिक, डॉ.जेएन सिंह, डॉ.इंदु पाल गंगवार आदि ने अपनी सेवा दिया। हॉस्पिटल की सीईओ डॉ. वर्तिका सिंह ने बताया कि यह अस्पताल गरीबों की सेवा के लिए बनाया गया है। आगे भी इसी तरह लोगों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सभी डॉक्टर अपनी सेवा देते रहेंगे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद