आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना रौनापार पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी हरिश्चन्द्र यादव पुत्र मुसई यादव ने स्थानीय थाने पर शिकायत की थी कि वादी के लड़के उमेशचन्द को नौकरी दिलाने के नाम पर पचास हजार रुपया ट्रान्सफर अजय कुशवाहा पुत्र प्रेमचन्द्र कुशवाहा करने व एक लाख पचास हजार रुपया नकद (कुल दो लाख रुपये) दिया गया। अभियुक्त्तों ने फर्जी नियुक्ति पत्र भेज दिया। जानकारी होने पर पैसा मांगने पर नहीं दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। शनिवार को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त देवेन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र राम निहोर निवासी भदौरा नैनीजोर थाना रौनापार व हरिश्चन्द्र राम पुत्र मुंशी राम निवासी सोनबुजुर्ग थाना रौनापार को बघावर तिराहा से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव