ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंधरापुर थाना क्षेत्र के अनवरगंज के पास रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो (रिक्शा) को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार अनुष्का यादव 18 वर्ष पुत्री भरत यादव निवासी धरसन, तथा राजू यादव 32 वर्ष पुत्र रघुपति यादव निवासी अखईपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुरसती देवी 36 वर्ष निवासिनी धरसन और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची कंधरापुर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां डाक्टरों ने अनुष्का यादव और राजू यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि सुरसती देवी और एक बच्ची का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *