दो दिवसीय अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अपना ग्रुप की ओर से आयोजित दो दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का बसही अकबालपुर में आयोजन किया गया है। उद्घाटन नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल के उप प्रबंधक हाशिम इसरार ने करते हुए कहा कि खेल से रिश्तों में प्रगाढ़ता आती है और बच्चों के विकास में खेल सहायक होते हैं।
उन्होंने आयोजकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच प्रदान करते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी आलमगीर अहमद का भी स्वागत किया गया। उन्होंने कहा ऐसे आयोजन से गांव के खिलाड़ियों की प्रतिभा दूर तक पहुंचने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर बदरे आलम, कयामुद्दीन, इम्तियाज अहमद उर्फ गुड्डू, बब्लू, गुलशाद अहमद, नूरूलऐन अहमद, अकील अहमद, जियाउद्दीन, जुम्मन, हलीम अहमद, इरफान अहमद, अफजाल अहमद, शाहजेब, अब्दुल्लाह, लड्डन, कुर्बान शेख आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *