ग्राम न्यायालय में दो मुकदमों का हुआ निस्तारण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला एवं सत्र न्यायालय आजमगढ के तत्वाधान में ग्राम न्यायालय लालगंज द्वारा सचल न्यायलय मंगलवार को कहला सिकन्दरपुर में चलाया गया। ग्राम न्यायालय लालगंज के न्यायाधिकारी पुनीत मोहन दास ने बताया कि दो मुकदमा चिन्हित किया गया था जिसमें मोहम्मद तारिक बनाम अली आजम व सरकार बनाम आलोक सिंह कहला सिकन्दरपुर जो लम्बे समय से न्यायालय मंे विचारीधीन था, का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया गया।
अधिवक्ता जितेन्द्र सिंह व अधिवक्ता एके राय ने वादकारियों को समय समय पर विधिक परामर्श देने की प्रतिबद्धता जताई। ग्राम न्यायालय न्यायाधीकारी पुनीत मोहन दास ने बताया कि सचल न्यायलय का उद्देश्य है कि बढ़ते मुकदमांे को सुलह समझौता के माध्यम से कम किया जाय। सही अर्थ मे ंन्याय वही है जिसमें दोनो पक्ष समझौता करके खुश हों। उन्होंने कहा कि हर सचल न्यायालय में कम से कम एक मुकदमे का निस्तारण अवश्य हो।
इस असवर पर जितेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, रामचन्द्र यादव, अरविन्द कुमार राय, सन्तोष कुमार सिंह, रामविजय सिंह, चन्द्र मोहन यादव, संजय यादव, श्यामकरन राम, हितेश यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *